फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: कन्या महाविद्यालय में खुलेंगे स्नातकोत्तर कोर्स, गणित-इतिहास विषय में 4 सहायक आचार्य के नवीन पद सृजित

Sun, 11 Jun 2023 08:25 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से साल 2023-24 में की गई बजट घोषणा की पालना में 28 राजकीय महाविद्यालयों में विभिन्न विषयों पर नवीन संकाय खोले जाने की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसमें सिरोही जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में गणित और इतिहास विषय में स्नातकोत्तर कोर्स खोले जाएंगे।
 
विज्ञापन
राजकीय कन्या महाविद्यालय, सिरोही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य शैलेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्राओं की मांग पर विधायक संयम लोढ़ा ने अपना वादा निभाते हुए महाविद्यालय में इतिहास और गणित विषय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करवाए हैं। छात्राओं को इतिहास और गणित विषय में पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विज्ञापन


पिछले बजट में विधायक ने रसायन शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर विषय चालू करवाया था, जिसकी कक्षाएं नियमित रूप से चालू हैं। प्राचार्य ने विधायक और सीएम एडवाइजर संयम लोढ़ा का आभार जताते हुए बताया कि अब छात्राओं को पढ़ने के लिए सिरोही से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

चार सहायक आचार्य के नवीन पद सृजित...
इन विषयों को पढ़ाने के लिए चार सहायक आचार्य के नवीन पद सृजित किए गए हैं, जो राजसेस सोसाइटी के अधीन रहेंगे। सोसाइटी के तहत कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नए महाविद्यालय में विद्या संबंध मॉडल पर विषय विशेषज्ञ अनुभवी व्यक्तियों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में या मौजूद नियमित कार्मिकों को आवश्यकता के अनुसार लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें