फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार महिला की मौत, एक अन्य घायल

Sat, 20 Jan 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घायल हुआ है। यह हादसा आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास हुआ।
विज्ञापन
रोडवेज बस के नीचे आई बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि एक पुरुष घायल हो गया। दोनों को तत्काल आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फालना डिपो की रोडवेज की यह बस फालना से अहमदाबाद-गुजरात जा रही थी। आबूरोड-पालनपुर फोरलेन पर एलआईसी कट के पास बस की चपेट में आने से उपलाखापा, अमीरगढ़, गुजरात निवासी उमाभाई गरासिया एवं सकुबाई पत्नी उमाभाई गरासिया गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोग एवं वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर महिला सकूबाई की मौत हो गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें