फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन, ...मुर्दाबाद के नारे लगाए

Sat, 20 Jan 2024 08:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इन्होंने नहरी क्षेत्र के किसानों को नियमित पानी देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ढोला मारू के सामने से गुजर रहे काफिले को तख्तियों पर मांगे लिखकर तथा तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बीकानेर पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। मुख्यमंत्री के काफिले के पास पहुंचकर तख्तियां लहराते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियो ने रोकने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन


लेकिन इनमें से एक कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम के काफिले के नजदीक भी पहुंच गया। इन तख्तियों पर किसानों से जुड़ी समस्याएं लिखी हुई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीएम भजनलाल से मिलने के लिए समय मांगा था। लेकिन समय नहीं मिलने पर पदाधिकारियों ने विरोध किया है। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।

 

कांग्रेस कमेटी बीकानेर देहात अध्यक्ष विशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने नहरी क्षेत्र के किसानों को नियमित पानी देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर ढोला मारू के सामने से गुजर रहे मुख्यमंत्री के काफिले को तख्तियों पर मांगे लिखकर तथा तख्तियां दिखाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तथा आपस में धक्का-मुक्की भी हुई।

बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर विशनाराम सियाग के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जिसमें जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, उरमूल डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, भंवर कूकना, संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल, प्रवक्ता पूनम चंद भाम्भू शामिल थे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें