फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: ट्रेन में चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, 13 साल से था फरार, आबूरोड रेलवे पुलिस ने की कारवाई

Mon, 01 Jan 2024 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री के साथ हुई थी वारदात। जमानत पर बाहर आने के बाद 13 साल से फरार था आरोपी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रेलवे पुलिस ने आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही महिला यात्री के साथ चेन स्नेचिंग करने के मामले में फरार वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 साल से फरार चल रहा था। रेलवे पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत आबूरोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में गठित टीम झोपड़पट्टी, हवाई पट्टी फालना, पुलिस थाना फालना, जिला पाली निवासी पुलिस थाना सेक्टर 21, गांधीनगर गुजरात के सहयोग से आरोपी मंगल उर्फ किरण पुत्र रामरतन बावरी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


19 जुलाई 2010 को महिला यात्री के साथ की थी स्नेचिंग
पुलिस के अनुसार 1357 सेक्टर, 4 मेन मार्केट के पास गुड़गांव निवासी वन्दना लश्करी पत्नि राजेश लश्करी ने दिनांक 20 जुलाई 2010 को रेलवे पुलिस थाना अजमेर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया गया था कि 19 जुलाई 2023 को पति के साथ आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन में फालना से गुड़गांवा के लिए यात्रा कर रही थी। 

ट्रेन के रेलवे स्टेशन फालना से चलते ही धीरे हुई तभी किसी अज्ञात बदमाश ने उसके गले पर झप्पटा मारकर गले से सोने की चेन वजनी 2.5 तोला तोड़ ली। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस दौरान झोपड़पट्टी, तारानगर, पालनपुर गुजरात निवासी लक्ष्मण पुत्र चन्द्रमुखी बावरी, झोपडपट्टी, हवाईपट्टी, फालना, पुलिस थाना फालना जिला पाली निवासी मंगल उर्फ किरण पुत्र रामरतन बावरी, झोपड़पट्टी, तारानगर, पालनपुर गुजरात निवासी कालू उर्फ छंगा पुत्र बलदेव, बाबू पुत्र शीतल बावरी एवं मौहम्मदपुर, पुलिस थाना मौहम्मदपुर, जिला दरभंगा बिहार निवासी शंकर उर्फ राधेश्याम पुत्र श्यामा बावरी को गिरफ्तार किया  था। न्यायालय से जमानत प्राप्त कर मंगल उर्फ किरण पुत्र रामरतन बावरी एवं शंकर उर्फ राधेश्याम पुत्र श्यामा बावरी जमानत प्राप्त कर फरार हो गए थे। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा साल 2014 स्थाई वारन्ट जारी किया गया था। 
विज्ञापन


उनकी गिरफ्तारी के पूर्व में हर सम्भव प्रयास किए गए लेकिन, सफलता नहीं मिली। इस मामले में आरोपी मंगल उर्फ किरण अहमदाबाद व गांधीनगर के आसपास देखे जाने की सूचना मिलने पर सीमावर्ती गुजरात राज्य पुलिस व रेलवे पुलिस अहमदाबाद से समन्वय स्थापित कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें