फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: महाकाल के दर्शन करने गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोला, 20 लाख के जेवरात ले उड़े बदमाश

Sat, 31 Aug 2024 09:51 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

भगवान महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए परिवार के सूने मकान पर चोरों ने धावा बोलकर 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात उड़ा लिए। आज सुबह परिवार के वापस लौटने के बाद चोरी की वारदात का पता चला। पीड़ित परिवार ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दुर्गा कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 20 लाख रुपए के जेवरात के साथ ₹25000 किए चोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में चोरों के लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला शहर की दुर्गा कॉलोनी का है, जहां महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गए परिवार के बंद मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात समेत नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परिवादी अमित कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ महाकाल के दर्शन करने उज्जैन गया था, पीछे से चोर उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 25 हजार की नकदी चुरा कर फरार हो गए। परिवार आज सुबह जब उज्जैन से वापस लौटा तब घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला तथा घर के अंदर कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की इतनी बड़ी वारदात होने के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी।

घर में छोड़ गए चप्पल

बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के बाद एक चोर अपनी चप्पल भी मकान के अंदर ही भूलकर चला गया। चोरी की वारदात के बाद परिवादी अमित कुमार की शिकायत पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

दुर्गा कॉलोनी में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना 20 लाख रुपए के जेवरात के साथ ₹25000 किए चोर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें