फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: हाथ-पैर नोचकर अलग किए, जबड़े में नवजात भ्रूण को दबाए घूम रहा था कुत्ता; परिवार ने कचरे में फेंका था

Wed, 19 Nov 2025 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: सीकर में कुत्ते के मुंह में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मेच्योर भ्रूण और अलग हुए अंग बरामद किए। पहचान छुपाने के लिए भ्रूण परित्याग का मामला दर्ज हुआ है। जांच जारी है और परिजनों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में तब सनसनी फैल गई जब एक कुत्ते को नवजात भ्रूण को मुंह में दबाए घूमते देखा गया। घटना आनंद नगर इलाके की है, जहां लोगों ने यह दृश्य देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कुत्ते से छुड़ाया और उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया।

विज्ञापन

 
SHO के अनुसार मेच्योर भ्रूण, कोडक्लैंप भी लगी मिली
उद्योग नगर SHO राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच सूचना मिली थी कि कुत्ता भ्रूण को ले जा रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भ्रूण को बरामद किया। जांच में यह लड़के का मेच्योर भ्रूण निकला, जिस पर कोडक्लैंप भी लगी हुई थी। पुलिस का मानना है कि परिजनों ने पहचान छुपाने के लिए भ्रूण को परित्याग किया होगा, जिसके बाद कुत्ता उसे उठा लाया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SIR कार्य के तनाव ने छीन ली जिंदगी, हार्ट अटैक से BLO की मौत; परिजन बोले- अधिकारी बना रहे थे दबाव
विज्ञापन

 
कुत्ते ने हाथ-पैर नोचकर अलग कर दिए
SHO बुडानिया ने बताया कि कुत्ते ने भ्रूण के दाहिनी ओर के हाथ और पैर को नोचकर अलग कर दिया था। पुलिस ने इन अंगों को भी बरामद कर लिया है। पूरे मामले ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन

 
घटना को लेकर सीकर की जीत कोचिंग के प्रबंधक विजेंद्र ढाका की ओर से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर भंवरलाल को सौंपी गई है। पुलिस अब भ्रूण के परिजनों की तलाश में जुटी है और घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें