फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में बढ़ी सर्दी, माउंट आबू शून्य पर पहुंचा; शेखावाटी में भी तेज ठंड

Wed, 19 Nov 2025 06:46 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Cold Wave: राजस्थान में शीतलहर का असर तेज हो गया है। उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते तापमान लगातार गिर रहा है। माउंट आबू शून्य डिग्री पर पहुंच गया, जबकि नागौर और फतेहपुर में तापमान 5 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हुआ। अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी ठंड का असर जारी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Cold Wave: उत्तर भारत से लगातार चल रही बर्फीली हवा ने राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ा दी है। माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। वहां सर्दी इतनी बढ़ गई है कि ओस की बूंदें भी बर्फ का रूप ले रही है। आबू स्थित नक्की झील का पानी भी जम गया है।  मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक ठंड का यही असर बना रहेगा। हालांकि शीतलहर का असर थोड़ा कम होगा और सुबह-शाम हल्की राहत मिल सकती है।

माउंट आबू शून्य पर, नागौर–फतेहपुर सबसे सर्द

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा स्थान माउंट आबू रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मैदानी राज्यों में नागौर और फतेहपुर सबसे सर्द रहे। नागौर का न्यूनतम तापमान 5.5°C और फतेहपुर का 5.3°C रहा। सीकर 6.8°C, सिरोही व दौसा 7.1°C, जालोर 7.2°C, चूरू 8.4°C, अलवर 8.6°C और उदयपुर 9°C दर्ज किया गया।

यह भी पढें- Jaipur Foundation Day: जयपुर के 298 वर्ष पूरे, दुनिया का पहला सुनियोजित शहर आज भी समेटे है अपनी विरासत

सिरोही में सबसे ठंडी दोपहर

विज्ञापन

दिन के तापमान की बात करें तो सिरोही में सबसे ठंडा दिन रहा। यहां दिन का अधिकतम तापमान  22.3°C दर्ज हुआ। करौली 26°C, सीकर व बारां 26.8°C, जयपुर 28.1°C और चित्तौड़गढ़ 28.3°C पर रहा। सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 32.2°C दर्ज किया गया।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान एक नज़र में

  • अजमेर: 27.8°C / 10.3°C

  • जयपुर: 28.1°C / 12.4°C

  • सीकर: 26.8°C / 6.8°C

  • कोटा: 26.6°C / 10.8°C

  • बीकानेर: 30.8°C / 11.5°C

  • जोधपुर: 30.2°C / 10.2°C

  • उदयपुर: 26.2°C / 9°C

  • नागौर: 29.2°C / 5.5°C

  • जालौर: 29.1°C / 7.2°C

  • बारां: 26.8°C / 7.9°C

  • करौली: 26°C / 8.2°C

  • फतेहपुर: 28.8°C / 5.3°C

मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड में और बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। आने वाले दिनों में सुबह-शाम सर्द हवाओं से राहत की उम्मीद कम ही है, जबकि दिन में भी तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें