फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: टॉफी का लालच देकर मासूम के साथ किया गलत काम, पुलिस ने चार घंटे में आरोपी को धरदबोचा

Thu, 22 May 2025 10:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

जिले की गोकुलपुरा थाना पुलिस ने नौ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को गिरफ्तार किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर आरोपी को धरदबोचा।
विज्ञापन
मासूम के हाल जानने अस्पताल पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के एक गांव में बुधवार शाम को एक मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली मासूम को टॉफी का लालच देकर एक अधेड़ व्यक्ति सूनसान जगह ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर महज चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी बनवारीलाल बच्ची को बहला-फुसलाकर एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और वहां उसने बच्ची के साथ खेल रहे उसके दो छोटे भाइयों को 10 रुपये देकर चॉकलेट लाने भेज दिया। उनके जाते ही आरोपी ने बच्ची के साथ ये घिनौनी हरकत की।

घटना की जानकारी तब सामने आई जब मजदूरी से लौटे बच्ची के पिता ने उसे घर पर न पाकर खोज शुरू की। इस दौरान भाइयों ने अपनी चाची को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन तुरंत घटनास्थल पहुंचे, जहां बच्ची अचेत अवस्था में मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: दिनदहाड़े युवक की हत्या करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, पहचान छुपाने के लिए कटवाए बाल

सूचना मिलते ही गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत अब स्थिर है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, एएसपी गजेंद्र सिंह जोधा और अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और बच्ची के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के निर्देश पर डीएसटी, साइबर सेल और स्थानीय पुलिस की टीमें गठित की गईं। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसे पिपराली बाईपास से चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोग आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें