पाली में हुई सबसे ज्यादा बारिश
- फोटो : AI Image- Freepik
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में सोमवार को एक दर्जन से ज्यादा स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई है। सबसे ज्यादा वर्षा पाली में 45 एमएम दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में श्रीमाधोपुर में 29 एमएम, सीकर में 22 एमएम, सीकर के बनेरा में 16 एमएम, भीलवाड़ा देवगढ़ में 14 एमएम, राजसमंद बिजोलिया में 12 एमएम, भीलवाड़ा बुहाना में 11 एमएम, झुंझुनू में नौ एमएम वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा आबूरोड सिरोही, माउंट आबू और उदयपुर में भी वर्षा दर्ज की गई है।