फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर में कांग्रेस की जीत के बाद बवाल: वार्ड 17 में पथराव, कई घायल; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mon, 14 Sep 2026 06:41 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने 65 में 38 वार्ड जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जीत के बाद वार्ड 17 में कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प व पथराव हुआ, जिसमें कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कई लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
सीकर नगर निकाय चुनाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर में नगर निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद सीकर में विवाद हो गया। वार्ड नंबर 17 में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद कांग्रेस समर्थकों और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव होने की सूचना है। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सीकर में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत
सीकर नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने 65 में से 38 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। भाजपा को 22 वार्डों में जीत मिली है। वहीं, चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि आरएलपी ने एक वार्ड में जीत दर्ज की है। कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद नगर पालिका बोर्ड के गठन में उसकी स्थिति मजबूत हो गई है।

वार्ड 17 में कांग्रेस प्रत्याशी ने निर्दलीय को हराया
वार्ड नंबर 17 का परिणाम खासा महत्वपूर्ण रहा। यहां कांग्रेस प्रत्याशी तस्लीम ने निर्दलीय प्रत्याशी अरशिन को हराकर जीत दर्ज की। नतीजे घोषित होने के कुछ ही समय बाद दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर पथराव शुरू हो गया, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने घटना के सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। चुनाव परिणाम के बाद हुई इस घटना को लेकर इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है, ताकि विवाद दोबारा न बढ़े।

ये भी पढ़ें-  'मेयर बनाने के लिए पुलिस का दुरुपयोग': अशोक गहलोत ने चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान, अफसरों को दी चेतावनी

जोधपुर में EVM में तकनीकी खराबी, वार्ड 50 की मतगणना रुकी
इधर, जोधपुर में वार्ड नंबर 50 की एक सीट पर EVM में तकनीकी खराबी की सूचना के बाद मतगणना रोक दी गई। मामला सामने आने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने राज्य निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा है। आयोग के निर्देश मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। प्रभावित बूथ पर दोबारा मतदान कराए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। फिलहाल चुनाव अधिकारियों ने इस सीट की मतगणना रोक दी है।
विज्ञापन


जयपुर में 2,254 बूथों पर हुई मतगणना
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि जयपुर में 150 वार्डों के लिए 2,254 मतदान केंद्रों पर मतगणना कराई गई। इस दौरान 5,000 से अधिक प्रत्याशी एजेंट मौजूद रहे। मतगणना 302 राउंड में पूरी की गई। अब तक भाजपा ने 66, कांग्रेस ने 43 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें