फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: शेखावाटी में फिर लौटेगी ठिठुरन, 10 और 11 दिसंबर को चलेगी कोल्ड वेव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Tue, 09 Dec 2025 10:47 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर में 10 और 11 दिसंबर को कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया। यहां पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के करीब पहुंच सकता है। उत्तरी प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद अब शेखावाटी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
शेखावाटी में कड़ाके की सर्दी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर खत्म होने के बाद अब शेखावाटी में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है। शेखावाटी में 10 और 11 दिसंबर को कोल्डवेव चलेगी। इसके लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके चलते तापमान में भी गिरावट होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 2 से 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव रहने के चलते शेखावाटी में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच चुका था लेकिन अब प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उतरी हवाएं सक्रिय होने वाली है। इस वजह से यहां पर एक बार फिर कड़ाके की सर्दी शुरू होगी।

प्रदेश में सबसे ठंडे एरिया फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हो गई है। यहां पर सुबह न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले लगातार तीन दिन यहां पर तापमान में बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: राजस्थान में फिर लौटेगी शीतलहर, 10 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड; चार जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर मौसम केंद्र ने झुंझुनू, सीकर और चुरू जिले के लिए 10 और 11 दिसंबर को कोल्डवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान इन इलाकों में तापमान में भी एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। कहीं-कहीं पर पारा जमाव बिंदु पर जा सकता है। 12 दिसंबर को कोल्ड वेव नहीं चलने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिल सकती है। 14 दिसंबर तक प्रदेश में मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। हालांकि उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने पर कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि शेखावाटी के फतेहपुर में 4 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। सुबह और रात के समय यहां तेज सर्दी रहती है। वहीं करीब एक महीने से दोपहर में भी तापमान 20 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें