फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neemkathana News: किराना-सब्जी की दुकान पर खुलेआम बिकता मिला अवैध पेट्रोल, 210 लीटर जब्त

Fri, 03 May 2024 08:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नीमकाथाना

सार

नीमकाथाना जिले में किराना और सब्जी की दुकानों पर खुलेआम अवैध पेट्रोल बिकता हुआ मिला। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 210 लीटर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमकाथाना के गांव ढाणियों से होकर गुजरने वाले लिंक रोड मुख्य बाजार में हरियाणा का पेट्रोल-डीजल मिलावट कर खुलेआम बेचा जा रहा है। गांव और ढाणियों में चाय की दुकान और किराना स्टोर पर अवैध पेट्रोल-डीजल बेचा रहा है। वहीं, शुक्रवार को नीमकाथाना डीएसपी ने अचानक से दुकानों में गए और कार्रवाई की।

विज्ञापन


गुहाला गांव में दो दुकानों पर बिक रहे अवैध पेट्रोल-डीजल पर डीएसपी अनुज डाल ने कार्रवाई की। नीमकाथाना के पाटन से हरियाणा का बॉर्डर इलाका लगता है। राजस्थान से 10 रुपये सस्ते पेट्रोल डीजल लाकर दुकानदार राजस्थान में बेच रहे हैं। दुकानदार इन पेट्रोल-डीजल में मिलावट भी करते हैं। दुकानों के बाहर खुले में पेट्रोल की बोतल देखकर डीएसपी अनुज डाल दुकानों में पहुंचे। अवैध पेट्रोल पर कार्रवाई की।

डीएसपी ने बताया कि 10 रुपये के लालच और दोगुने दामों में बेचने के लिए दुकानदार हरियाणा से पेट्रोल लाते हैं। राजस्थान में 105 से 110 रुपये का एक लीटर पेट्रोल बेचते हैं। इस तेल में मिलावट भी की जाती है। गुहाला गांव में जूथाराम की दुकान से 170 पेट्रोल की बोतल और उसके पास से ही 40 बोतल पेट्रोल की जब्त की गई है। इन बोतलों में कुल 210 लीटर पेट्रोल था। डीएसपी ने बताया कि जो भी अवैध रूप से दुकानों पर पेट्रोल-डीजल बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में कदम-कदम पर बिकने वाला अति ज्वलनशील पदार्थ खुलेआम बिक रहा है। इन दुकानों पर सुरक्षा के कोई प्रबंधन नहीं हैं। गांवों के मुख्य बस स्टैंड की दुकानों पर यात्रियों और बसों का आवागमन होता है। वाहन चालकों ने बताया कि हरियाणा से लाया गया यह मिलावटी पेट्रोल और स्थानीय पेट्रोल पंपों से महंगे दर पर पेट्रोल बिक रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें