फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवड़ी हमला कांड: जिंदगी की जंग हार गई प्रियंका, 3 दिन पहले पड़ोसी ने घर में घुसकर किया था हमला,आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Jul 2026 03:48 PM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सरवड़ी गांव में पड़ोसी युवक के हमले में गंभीर रूप से घायल गर्भवती महिला की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
 
विज्ञापन
गला रेतकर ली गर्भवती की जान, अब गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के धोद थाना क्षेत्र के सरवड़ी गांव में गर्भवती महिला पर हुए जानलेवा हमले ने आखिरकार दो जिंदगियां छीन लीं। चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती 25 वर्षीय प्रियंका ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसके गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन


घर में घुसकर किया था जानलेवा हमला
पुलिस के अनुसार सरवड़ी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रियंका 27 जुलाई को अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुरेश सैनी धारदार हथियार लेकर घर में घुस गया और महिला के गले पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने प्रियंका के हाथ-पैरों पर भी कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया। चिकित्सकों ने लगातार चार दिन तक उसका इलाज किया लेकिन शुक्रवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुराने विवाद के चलते रची थी साजिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ दिन पहले आरोपी का प्रियंका से विवाद हुआ था। घटना की जानकारी प्रियंका ने अपने पति को दी थी। इसके बाद उसके पति ने आरोपी की शिकायत उसके बड़े भाई से की। बताया जा रहा है कि बड़े भाई की डांट-फटकार से नाराज होकर आरोपी ने रंजिश पाल ली और वारदात की साजिश रची। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहले से धारदार हथियार की व्यवस्था की और मौका मिलते ही घर में घुसकर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें: Baran News: वृद्धा के सिर पर जानलेवा हमला, आधा किलो चांदी के कड़े और सोने का ताबीज लूटकर फरार हुआ बदमाश

छह माह के गर्भस्थ शिशु की भी हुई मौत
हमले में अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण प्रियंका के गर्भ में पल रहे छह माह के शिशु की भी मौत हो गई थी। अब महिला की भी उपचार के दौरान मौत हो जाने से मामला और गंभीर हो गया है।

हत्या सहित गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी
पुलिस पहले ही आरोपी सुरेश सैनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है। अब महिला की मौत के बाद मामले में हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी जाएंगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद केस में आवश्यक धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना के बाद सरवड़ी गांव सहित पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें