फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar Weather: सीकर में आज भी कोल्डवेव का अलर्ट, 1 डिग्री पारे में फसलों पर बर्फ जमी; ठिठुरन से लोग कांपे

Fri, 05 Dec 2025 08:49 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar Coldwave: सीकर में लगातार तीसरे दिन कोल्डवेव के बीच कड़ाके की सर्दी बनी रही और न्यूनतम तापमान गिरकर 1 डिग्री तक पहुंच गया। फसलों पर ओस बर्फ की परत जैसी दिखी। दिन में हल्की धूप से राहत मिली।
विज्ञापन
पत्तों पर जमी बर्फ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्द हवाओं के चलने की वजह से सीकर में तेज सर्दी का असर लगातार जारी है। लगातार तीसरे दिन सीकर में कोल्डवेव के अलर्ट के बीच तापमान में गिरावट हुई है। आज सीकर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु के बेहद करीब 1 डिग्री तक पहुंच चुका है। आज सुबह मौसम भले ही साफ रहा हो लेकिन सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी।
विज्ञापन


सुबह सीकर जिले के रानोली,फतेहपुर सहित आसपास के कई इलाकों में फसलों पर ओस इस तरह से जमी हुई नजर आई मानो फसलों पर बर्फ का कोई कवर चढ़ा दिया गया हो। हालांकि धूप निकलने के बाद सर्दी से मामूली राहत मिली। सीकर में आज पूरे दिन कोल्डवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

बता दें कि अब सीकर में लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। क्योंकि कल से सीकर में कोल्डवेव का कोई भी अलर्ट नहीं है। हालांकि मौसम एक सप्ताह तक ड्राई रहने वाला है। इसलिए यहां तापमान सिंगल डिजिट में ही रिकॉर्ड किया जाएगा। 15 दिसंबर के बाद सर्दी और तेज हो सकती है।
विज्ञापन




पढ़ें: दरगाह में लाइसेंस अनिवार्यता पर विवाद गरमाया, सरवर चिश्ती बोले- यह तुगलकी फरमान, नहीं मानेंगे नया नियम    

इधर राष्ट्रीय मौसम केंद्र का अनुमान है कि इस बार सर्दी का असर दिसंबर महीने में पिछले वर्षों की बजाय ज्यादा रहेगा। इस बार प्रदेश में भी दिसंबर में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना जताई गई है। तापमान जमाव बिंदु के नीचे भी जा सकता है।
विज्ञापन


जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि शेखावाटी में फिलहाल सर्दी का असर तेज रहेगा। कल से यहां लोगों को तेज सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है। क्योंकि कल से कोल्डवेव नहीं चलेगी। हालांकि तापमान सिंगल डिजिट में ही रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें