Sikar News: सीकर जिले के रानोली के पास आज जयपुर हाईवे पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग जाने से सनसनी फैल गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में आग ने पूरे ट्रक को अपने आगोश में ले लिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सीकर जिले के रानोली के पास आज जयपुर हाईवे पर एक चलते ट्रक में अचानक आग लग जाने से सनसनी फैल गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रक में आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ट्रक में भरा हुआ था प्लाईवुड का कचरा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में प्लाईवुड का कचरा भरा हुआ था, जिससे आग लगने के बाद वह तेजी से फैलने लगी। गनीमत यह रही कि ट्रक चालक को आग लगने का तुरंत ही पता लग गया, जिससे उसने ट्रक को सड़क के किनारे लगा दिया और नीचे उतर गया जिससे उसकी जान बच गई।