फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकर: 30 फीट गहरा गड्ढा बना मौत का कुआं, सीवरेज लाइन डालते वक्त मिट्टी ढहने से मजदूर की मौत

Tue, 08 Sep 2026 07:52 AM IST
सीकर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर के योजना नगर में सीवरेज पाइप लाइन डालते समय मिट्टी ढहने से एक मजदूर की मौत हो गई। करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में दबे 22 वर्षीय मजदूर को साथियों ने बाहर निकाला लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन डालते समय मिट्टी में दबा मजदूर, अस्पताल में हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर शहर में सोमवार को सीवरेज की पाइप लाइन डालने के दौरान हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। सीवरेज लाइन के लिए खोदे गए करीब 30 फीट गहरे गड्ढे में काम करते समय अचानक मिट्टी ढह गई, जिसमें मजदूर दब गया। साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे मिट्टी से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सीकर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में योजना नगर एरिया स्थित गोविंदम गार्डन के पीछे हुआ। यहां सीवरेज की पाइपदलाइन डालने का काम चल रहा था। इसके लिए जमीन में करीब 30 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। पाइप लाइन डालने के लिए मजदूर इसी गड्ढे में काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: भरतपुर: कच्ची दीवार और छज्जा ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री
विज्ञापन


बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी 22 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र वीरसिंह भी मजदूरों के साथ काम कर रहा था। अर्जुन सिंह करीब 30 फीट गहराई में मिट्टी खोदने का काम कर रहा था। गड्ढे के अंदर सीवरेज के करीब दो से तीन पाइप डाले जा चुके थे। इसी दौरान पाइपों के बीच खाली जगह में अचानक मिट्टी ढह गई और अर्जुन सिंह उसमें दब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने मिट्टी हटाकर अर्जुन सिंह को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कोतवाली थाना पुलिस भी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस थाना के एएसआई मदन सिंह महला के अनुसार गड्ढे में काम करते हुए मिट्टी ढहने की वजह से अर्जुन मलबे में दब गया था। साथी मजदूरों ने तुरंत बचाव कार्य कर उसे बाहर निकाल लिया, अन्यथा मिट्टी और अधिक दब सकती थी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें