फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, पांच पिस्टल, 10 मैगजीन बरामद

Wed, 26 Apr 2023 10:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

फतेहपुर शेखावाटी कोतवाली पुलिस फतेहपुर ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच अवैध देसी पिस्टल और 10 मैग्जीन बरामद हुई हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना अधिकारी गुर भूपेंद्र ने बताया कि कोतवाली पुलिस जब गस्त पर बीड फतेहपुर पहुंची तो सूचना मिली कि दो व्यक्ति बीहड़ फतेहपुर में खड़े हैं, जो संदिग्ध अवस्था में दिखाई दे रहे हैं। जिस पर पुलिस ने जब दोनों युवकों के पास जाकर उनका नाम पूछा, तो एक ने अपना नाम फारूक पुत्र नत्थू खां उम्र 28 साल निवासी वार्ड नंबर 21 रतनगढ़ जिला चूरू बताया। दूसरे ने अपना नाम सलीम पुत्र निजामुद्दीन उम्र 23 साल निवासी गुर्जरों की ढाणी सदासरशहर बाईपास रतनगढ़ जिला चूरू बताया।

विज्ञापन


पुलिस ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली, तो सलीम के कब्जे से दो देसी पिस्तौल, दो मैगजीन बरामद हुईं। वहीं, आरोपी फारुख के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, तीन मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस ने जब इनके पास हथियार रखने का लाइसेंस और परमिशन की जांच की तो उनके पास कोई प्रमाण नहीं मिला। जिस पर फारुख और सलीम को कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इन पर किसी बड़ी वारदात की फिराक में घूमने या अवैध हथियार तस्करी कर हथियारों की डिलीवरी देने का शक है।

दोनों आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले
कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर कई थानों में पहले से ही कई धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं। फारुख पुत्र नत्थू खां पर पहले से ही फतेहपुर कोतवाली और रतनगढ़ थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं सलीम पुत्र निजामुद्दीन पर रतनगढ़ थाने में 2 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें