भरतपुर के डीग थाना इलाके में शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में एसएचओ राजेश पाठक और कांस्टेबल के सिर में छर्रे लगे हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया लेकिन वहां से उनको जयपुर रेफर कर दिया गया। अब इनका का इलाज एसएमएस अस्पताल जयपुर में चल रहा है।
डीग कोतवाली पुलिस इकलेरा गांव में शुक्रवार रात अवैध हथियारों को लेकर कार्रवाई करने के गई थी। जैसे ही पुलिस की टीम ने सुनहरी ठाकुर के घर पर दबिश दी, उधर से परिजनों ने फायरिंग कर दी। जिसमें कांस्टेबल जीतू की हालत नाजुक बताई जा रही है।
बता दें कि सुनहरी ठाकुर एक हिस्ट्रीशीटर है। सुनहरी अवैध हथियार बेचने, चोरी के वाहन बेचने सहित तरह के अवैध कारोबार करता है। सुनहरी के बच्चे भी इस कारोबार में उसका साथ देते हैं। बताया जा रहा है कि जब पुलिस दबिश देने गई थी, तब एक सुनहरी का बेटा अमित ने पुलिस पर फायरिंग की।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी श्याम सिंह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जिले से बाहर जाने वाले सभी रास्तों ओर नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के बाद पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी लेकिन कोई भी आरोपी हाथ नहीं लग पाया। पुलिस ने आरोपी के घर खड़े एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।