फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shitala Mata Pujan: शीतला माता मंदिरों में जुटी महिलाओं की भीड़, ठंडे पकवानों के भोग से माता को प्रसन्न किया

Mon, 01 Apr 2024 05:27 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

प्रदेश में शीतला सप्तमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और ठंडे पकवानों का सेवन किया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय सहित जिले भर में आज शीतला सप्तमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने इस अवसर पर शीतला माता मंदिर पहुंचकर शीतला माता की पूजा-अर्चना की और माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों में भी लोगों ने ठंडे व्यंजनों का ही सेवन किया।

विज्ञापन


सवाई-माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र के पुराने शहर, बजरिया, हाउसिंग बोर्ड, आलनपुर सहित अलग-अलग कॉलोनी मोहल्लों में महिलाओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की। पुराने शहर के खंडार बस स्टैंड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में सुबह-सुबह महिलाओं की भीड़ रही। शहर के सभी शीतला माता मंदिरों में सुबह तीन-चार बजे से ही महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया था। 

चैत्र मास में कृष्ण पक्ष की सप्तमी को शीतला का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इस पूजन से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और शीतला माता परिवार में ज्वर तथा संक्रमण जनित बीमारियों से रक्षा करती हैं। परंपरानुसार परिवारों में एक दिन पहले भोजन बनाकर दूसरे दिन माता की पूजा करके ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है और उसी का सेवन किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें