फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura: बजरी माफियाओं के आग लगाने से पुलिस चौकी जलकर हुई खाक, चार नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 08 Feb 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

शाहपुरा के पंडेर में बजरी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। माफियाओं ने पुलिस की अस्थाई चौकी को आगे के हवाले कर दिया। वहीं, पुलिस ने चार नामजद सहित 30 लोगों के खिलाफ धारा-143 और 436 में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जली हुई पुलिस चौकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिले में जहाजपुर क्षेत्र के पंडेर थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयासों को धता बताते हुए बनास नदी के अंदर लगाई गई अस्थाई पुलिस चौकी को बजरी माफियाओं ने जलाकर राख कर दिया। यह चौकी पांच फरवरी को रोकथाम के लिए लगाई गई थी। पुलिस चौकी पर किए गए इस हमले में वहां किसी के न होने के कारण जनहानि तो नहीं हुई पर बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है कि आखिर अपराधियों के इतने हौंसले बुंलद कैसे हुए, कहीं पुलिस की मिलीभगत ही तो नहीं है।

विज्ञापन


थानाधिकारी शंकर सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात एमबीसी के जवान गश्त के लिए नदी के अंदर गए थे। तभी कुछ लोगों ने बनास नदी में लगी अस्थाई चौकी को आग के हवाले कर दिया, जिससे कोई हताहत तो नहीं हुआ। लेकिन चौकी में रखे जवानों के सभी सामान जलकर राख हो गए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने चार नामजद सहित 25 से 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अपराध करने वालों वालों को पुलिस ढूंढ रही है। इस आग से दो टेंट, चारपाई, बिस्तर एवं जवानों के कुछ सामान जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अवैध बजरी खनन की रोकथाम हेतु लगाए गए पुलिस गश्त जाब्ता को चेक करने बनास नदी में पहुंचा। देखा तो पुलिस गश्त जाब्ता के रुकने के लिए लगाए गए अस्थाई टेंट में आग लगी हुई थी। पुलिस जीप को देखकर आग लगाने वाले लोग बनास नदी में पैदल-पैदल भागने लगे, जिनकी पहचान राजू मीणा (पैडेवाला), संत कुमार पुत्र सोराज मीणा, पप्पू लाल पुत्र धर्मराज गुर्जर, पीरु पुत्र मूलचंद्र गुर्जर निवासी गांगीथला के रूप में पहचान हुई। इनको नामजद करने के साथ ही अन्य करीब 25-30 व्यक्ति थे, जिनको अंधेरे होने से पहचान नही हो सकी। बताया गया है कि सभी आरोपीगण अंधेरे का फायदा उठा कर नदी में भाग गए। जाब्ता की मदद से अस्थाई टेंट में लगी हुई आग को बुझाया। 
विज्ञापन


जलते हुए अस्थाई टेंट की वीडियोग्राफी की गई। अपराधियों द्वारा हम सलाह होकर पुलिस गश्त जाब्ता के ठहरने के लिए लगाए गए अस्थाई दो टेंट, टेंट के अन्दर रखी चार चारपाई, गद्दे, रजाई को आग लगाकर जलाने का अपराध कारित किया है। पंडेर थाना में अपराध धारा-143, 436 भा.द.स. में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान भागचंद्र सउनि के जिम्मे किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें