फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News : असू चेटीचंड के मौके पर निकली भव्य वाहन रैली, आयो लाल झूलेलाल के जयघोष से गूंजा शहर

Fri, 04 Oct 2024 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

जिले में आज असू चेटीचंड महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंधी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सिंधी समाज के नवयुवक मंडल  और समाज के पंचायत सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को सिंधी समाज द्वारा पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में असू चेटीचंड महोत्सव के तहत भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत झूलेलाल मंदिर से हुई, जहां से आयो लाल झूलेलाल के गगनभेदी जयघोष के साथ पूरे शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल बन गया। रैली में महिला, पुरुष और युवा सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

विज्ञापन


झूलेलाल मंदिर से सुबह रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें सिंधी समाज के नवयुवक मंडल और पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों ने हिस्सा लिया। वाहन रैली में समाज के प्रत्येक परिवार ने सक्रिय भागीदारी निभाई। रैली में शामिल लोगों ने भगवान झूलेलाल के गीतों और भजनों के साथ जयकारे लगाते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वातावरण को धार्मिक उत्साह से भर दिया। 

रैली के दौरान भगवान झूलेलाल की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी, जिसमें भगवान की जीवन झांकियों को बड़ी ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया था। यह झांकी सिंधी समाज की सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक परंपराओं की झलक थी, जिसने सभी का ध्यान खींचा।
विज्ञापन


पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में आयोजित इस वाहन रैली में समाज के हर वर्ग की भागीदारी देखने को मिली। समाज के लोग बड़ी संख्या में अपने पारंपरिक परिधानों में नजर आए। रैली से पूर्व दिलखुशाल बाग स्थित झूलेलाल मंदिर में भगवान झूलेलाल का भव्य अभिषेक किया गया, जिसे सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मोहन लखपतानी और वरिष्ठ पत्रकार मूलचंद पेसवानी की अगुवाई में पं. शुक्ला ने संपादित कराया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की और भगवान से समाज में शांति, समृद्धि और एकता की कामना की। 

सिंधी समाज के वरिष्ठ लोगों ने इस महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इसी प्रकार से धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें