फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: एसएमएस अस्पताल में सात साल की मासूम से छेड़छाड़, महिला वॉशरूम में घुसा अधेड़ 

Fri, 17 Jun 2022 10:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के सबसे बड़े अस्पताल में सात साल की मासूम के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ कर दी।आरोपी बच्ची के पीछे-पीछे अस्पताल की वॉशरूम में घुस गया।  
विज्ञापन
बच्ची के साथ छेड़छाड़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में सात साल की मासूम से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ अस्पताल आई थी। इस दौरान एक अधेड़ ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। परिजनों की शिकायत पर एसएमएस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ का मामला गुरुवार का है। धौलपुर का रहने वाला परिवार एसएमएस अस्पताल आया था। उनके साथ उनकी सात साल की बच्ची भी थी। अस्पताल में बच्ची के नाना को आर्टिफिशियल पैर लगाया जाना था। बच्ची के पिता उसके नाना को डॉक्टर को दिखाने के लिए उनके कैबिन में ले गए थे। बच्ची अपनी मां और भतीजे के साथ बैठी हुई थी। इस दौरान बच्ची और भतीजा दोनों वॉशरूम चले गए। 

मासूम जैसे ही महिला वॉशरूम में घुसने लगी तो एक अधेड़ व्यक्ति भी अंदर चला गया और उसे पकड़ लिया। बच्ची के जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर महिलाएं उस ओर भागी। यह देखकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद मासूम अपनी मां के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने रही है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें