फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मृतक बेटे की पत्नी को मकान बेचकर रुपये दिए तो दूसरी पत्नी और सौतेले बेटे ने पीटा, गंभीर घायल 

Sat, 26 Mar 2022 02:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

घायल की पहली पत्नी का 15 साल पहले निधन हो गया था, इसके बाद उसने एक बच्चे की मां से दूसरी शादी कर ली। कुछ दिन पहले उसकी पहली पत्नी के बेटे का भी निधन हो गया। ऐसे में पीड़ित ने बेटे की पत्नी को एक मकान बेचकर रुपए दे दिए। इससे नाराज दूसरी पत्नी और सौतेले बेटे ने उसके साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर के सदर थाना क्षेत्र के महाराजपुरा गांव में शुक्रवार देर रात एक अधेड़ की उसकी पत्नी और सौतेले बेटे ने पिटाई कर दी। मारपीट से घायल अधेड़ को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने अब तक आरोपी पत्नी और बेटे के खिलाफ केस दर्ज नहीं कराया है। 

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र पुत्र रतन सिंह (50) ने पुलिस को बताया कि 15 साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद उसने फिरोजाबाद की रहने वाली महिला से शादी कर ली थी। जिसके पहले से ही एक बेटा था। उसकी पहली पत्नी के बेटे दीपक का कुछ दिनों पहले निधन हो गया। इसके बाद उसने एक मकान को बेचकर उसका पैसा मृतक दीपक की पत्नी को दे दिया।

घायल ने बताया कि उसने अपना दूसरा मकान दूसरी पत्नी त्रिवेणी और सौतेले बेटे अनिल के नाम कर दिया है। इसके बाद भी दीपक की पत्नी को रुपए देने से नाराज उसकी पत्नी और सौतेले बेटे ने शुक्रवार रात लाठी और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर थाना प्रभारी दीपक वंजारा ने बताया कि अभी तक घायल ने कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें