फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हे भगवान! गुरुजी भी अब क्या छात्राओं के साथ गंदा काम करेंगे, गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा

Mon, 22 Aug 2022 01:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

राजस्थान में सवाई माधोपुर जिले की खंडार एरिया में स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक को बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले की खंडार विधानसभा एरिया के तहत आने वाले एक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुजी ने इतना गंदा काम कर दिया कि कहते ही न बने। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक को वहां पढ़ने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन


बता दें, गुरुजी जब छात्राओं के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उसी दौरान विद्यालय की कुछ छात्राओं ने घर जाकर गांव वालों का बता दिया। जानकारी लगते ही ग्रामीण विद्यालय में आ गए और गुरुजी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे को जाम कर दिया और गुरुजी के खिलाफ तुरंत करवाई की मांग करने लगे। वहीं, बीजेपी प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल ने भी मामले की गंभीरता को समझते हुए कहा, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटना से गांव वालों में आक्रोश है। लचर प्रशासन और कमजोर कानून व्यवस्था के चलते शिक्षा का मंदिर भी बच्चियों के लिए असुरक्षित है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मामले में यदि प्रशासन की ओर से तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीणों को आंदोलन करना पड़ेगा। छात्राओं के साथ बदतमीजी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगीI

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें