फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाली में भीषण हादसा, ट्रेलर से टकराई स्कूली टूर पर निकली बच्चों से भरी बस, हादसे में दो की मौत

Thu, 11 Jan 2024 03:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के सुमेरपुर इलाके में हुए हादसे में दो बसों में करीब 50 से भी ज्यादा बच्चे और स्कूल स्टाफ मौजूद था। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है और दस से ज्यादा लोग घायल है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिगस्त बस और ट्रेलर। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के सुमेरपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक स्कूल बस ट्रेलर से टकराकर भीषण हादसे को शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दस से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बस गुजरात से बच्चों को राजस्थान टूर पर लेकर आई थी। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


पुलिस अनुसार स्कूली बसें जोधपुर-जैसलमेर के टूर पर निकली थीं। इसी दौरान हाईवे पर उनके आगे डामर से भरा ट्रेलर चल रहा था। बताया गया कि ट्रेलर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए जिस कारण पीछे चल रही बस ट्रेलर में जा टकराई। हादसे में दो स्कूल स्टॉफ की मौत हुई है। वहीं, 12 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सभी को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां से 6 को गंभीर हालत के चलते सिरोही रेफर किया गया है। हादसे के चलते हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। जाम खुलवाने के लिए क्रेनों की मदद ली जा रही है। सीओ सुमेरपुर भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले मेहसाणा निवासी 60 साल के प्रकाश और 35 साल के विपुल चौधरी हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें