फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: हिल स्टेशन माउंट आबू में माइनस 3 डिग्री पहुंचा पारा, पर्यटकों के लिए खुशनुमा हुआ मौसम

Thu, 11 Jan 2024 01:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

माउंटआबू में तेज हवाओं के साथ फिर बढ़ी ठंड। न्यूनतम तापमान -3 डिग्री पर पहुंचा। खुले मैदानों में लगी घास पेड़ पौधों और बाहर खड़े वाहनों पर जमी बर्फ देखने को मिली।
विज्ञापन
मेज पर जमी बर्फ देखकर रोमांचित हुए पर्यटक। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में ठंड का कहर लगातार जारी है। बीते कई दिनों से यहां लगातार तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं तथा गुरुवार को न्यूनतम तापमान -3 डिग्री पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


अरावली पर्वत मालाओं से घिरे माउंटआबू में बीते कई दिनों से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। सवेरे धूप निकलने तक धुंध एवं ओस का वातावरण बना रहता है। इससे इस दौरान सवेरे देर तक मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहता है। शाम को सूर्यास्त के बाद ठंड होते ही लोग घरों में दुबक जाते हैं। 

लगातार पड़ रही ठंड के चलते पोलोग्राउंड, ओरिया, शेरगांव, उतरज, अचलगढ़ एवं देलवाड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में खुले मैदानों में लगे घास एवं पेड़-पौधों के साथ बाहर खड़े वाहनों पर बर्फ जम रही है। माउंटआबू घूमने आ रहे पर्यटक इस खुशनुमा वातावरण का खूब मजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें