फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहन के लापता होने से परेशान नाबालिग चढ़ी हाईटेंशन बिजली टॉवर पर, बोली- किरोड़ी लाल मीणा को बुलाओ

Wed, 29 Oct 2025 09:57 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Rajasthan News: सवाई माधोपुर के कुंडेरा में एक नाबालिग बालिका लापता बहन की बरामदगी और रास्ते के विवाद को लेकर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गई। पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कर दी और बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग बालिका के हाईटेंशन विद्युत लाइन के टॉवर पर चढ़ने से इलाके में हड़कंप मच गया। बालिका ने अपनी लापता बहन की बरामदगी और एक होटल के सामने बने रास्ते के विवाद के समाधान की मांग को लेकर यह कदम उठाया। यह पहली बार नहीं है जब इलाके में इस तरह की घटना हुई हो, इससे पहले भी 16 जनवरी 2025 को दो बहनें इसी मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ चुकी थीं।

विज्ञापन

 
लापता बहन और रास्ते के विवाद को लेकर विरोध
जानकारी के अनुसार, टॉवर पर चढ़ी बालिका की पहचान पूर्ति पुत्री रमेश माली, निवासी कुंडेरा के रूप में हुई है। वह अपनी लापता बहन की खोज और सवाई बाघ होटल के सामने रास्ते के विवाद को सुलझाने की मांग पर अड़ी हुई है। बालिका ने स्पष्ट कहा कि जब तक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा मौके पर नहीं आते, वह नीचे नहीं उतरेगी।
 
पुलिस और प्रशासन मौके पर, बिजली सप्लाई बंद कराई गई
घटना की सूचना पर कुंडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली सप्लाई तत्काल बंद कर दी गई। पुलिस टीम और ग्रामीण लगातार बालिका को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह अपनी मांगों पर अड़ी रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jaipur: केरोसिन ऑयल के गोदाम में भीषण आग, धमाकों से मचा हड़कंप; कई घर खाली कराए गए, डेढ़ घंटे बाद भी काबू नहीं
 
परिवार की व्यथा- 15 नवंबर से लापता है आठवीं की छात्रा
बालिका के पिता रमेश माली ने बताया कि उनकी एक बेटी जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी, 15 नवंबर 2024 से लापता है। इस संबंध में उन्होंने कुंडेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा। पिता का कहना है कि पुलिस ने मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवार में आक्रोश है।
विज्ञापन

 
दूसरी बार दोहराया गया विरोध का तरीका
यह मामला इलाके में दूसरी बार सामने आया है, जब किसी ने इसी मुद्दे पर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर विरोध दर्ज कराया है। जनवरी में भी दो बहनों ने इसी मांग को लेकर ऐसा ही कदम उठाया था, जिन्हें पुलिस और प्रशासन ने काफी समझाइश के बाद नीचे उतारा था।

यह भी पढ़ें- दुखद: डोलियां उठने से छह दिन पहले उठी पिता की अर्थी, पेड़ से लटका मिला शव; बेटी ने लगाया ऐसा आरोप, वजह भी बताई

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें