पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थ बेचने के आरोप में फरार चल रहे आरोपी लालचंद मीणा को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें: Udaipur News: डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का गद्दी उत्सव कल, सिटी पैलेस में होंगे रस्म अदायगी के कार्यक्रम
थानाधिकारी हरलाल के अनुसार मामले में पहले ही मुख्य आरोपी उलियाणा निवासी झब्बू मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी झब्बू मीणा लालचंद से मादक पदार्थ खरीदकर सवाई माधोपुर में बेचता था। झब्बू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में उसने लालचंद से माल खरीदने की बात कबूल की। जिसके आधार पर पुलिस ने लालचंद मीणा के खिलाफ कार्रवाई की और छानबीन कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस उससे इस मामले में और भी पूछताछ कर रही है।