फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: पांचाल लोहाकार समाज ने 'पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड' बनाने और छह फीसदी आरक्षण की मांग की

Wed, 06 Sep 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले में पांचाल लोहाकार समाज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समाज ने पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड बनाने और समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग में छह फीसदी आरक्षण देने की मांग की।
विज्ञापन
पांचाल लोहाकार समाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर में बुधवार को पांचाल लोहाकार समाज के लोगों ने पांचाल महासभा राजस्थान के बैनर तले कलेक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। पांचाल लोहाकार कौशल विकास बोर्ड गठन करने और पांचाल समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत छह फीसदी आरक्षण में शामिल करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से पंचाल समाज के लोगों ने बताया कि पांचाल समाज आदि-अनादि काल से लोहा गलाकर औजार बनाने का काम करता आया है। राजस्थान में पांचाल समाज के मतदाताओं की संख्या लगभग 75 लाख है। पांचाल समाज के लोग शहरों के साथ-साथ छोटे गांवों, कस्बों और ढाणी में निवास करते हैं। पांचाल समाज शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से अत्यंत पिछड़ा हुआ है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पांचाल समाज के लिए पांचाल लोहाकर कौशल विकास बोर्ड का गठन करना चाहिए।

साथ ही पांचाल समाज को विशेष पिछड़ा वर्ग के छह फीसदी आरक्षण कोटे में शामिल करना चाहिए। ताकि पांचाल समाज भी शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से प्रबल होकर अन्य समाजों की तरह ही दौड़ में शामिल हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें