झुंझुनूं में बिसाऊ तहसील कार्यालय के एक कमरे की खिड़की में पांच बीयर की बोतल रखी हुई मिली। तहसील कार्यालय का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो बिसाऊ तहसील कार्यालय का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला बोलती हुई नजर आ रही है कि यह हाल है बिसाऊ तहसील कार्यालय का, जिसके एक कमरे में पांच बीयर की बोतल रखी हुई है। वीडियो में वह कह रही है कि छुट्टी के दिन यहां शराब पार्टी होती है।
आपको बता दें, मंडावा तहसीलदार सुभाष कुलहरी के पास बिसाऊ तहसील के अतिरिक्त चार्ज है। उनका कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना या वीडियो नहीं आई है। फिर भी हम इसकी जांच करवाएंगे। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई होगी।