फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: रणथंभौर में भाजपा की महामंथन बैठक, संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने की सदस्यों को जोड़ने की अपील

Sat, 28 Sep 2024 05:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सवाई माधोपुर पहुंचे, जहां उन्होंने रणथंभौर में आयोजित दो दिवसीय महामंथन बैठक में हिस्सा लिया और राजस्थान भाजपा के सदस्यता अभियान की समीक्षा की
विज्ञापन
महामंथन बैठक में महामंत्री बीएल संतोष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष दिल्ली चुनावों को लेकर रणथंभौर में आयोजित होने वाली दो दिवसीय महामंथन बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार को सवाई माधोपुर पहुंचे। सवाई माधोपुर दौरे के दौरान भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष राजस्थान प्रदेश भाजपा की सदस्यता अभियान की बैठक में भी शामिल हुए। साथ ही राजस्थान में चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा की और भाजपाइयों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित होटल हिलव्यू में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, पूर्व सांसद जसकोर मीणा, सदस्यता अभियान के संयोजक दीनदयाल अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी प्रणवेन्द्र शर्मा सहित भाजपा के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए हैं। 

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाए जाने का आह्वान किया गया। साथ ही सदस्यता अभियान को लेकर खासा जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान संगठन के लिए रीड की हड्डी है। जिसे मजबूत करना हर भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है। छोटे से लेकर बड़े तबके के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। वो इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाये और जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष से लेकर बूथ एंव पन्ना प्रमुख अपना काम ईमानदारी से कर अधिक से अधिक सदस्य बनाए और भाजपा को मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संगठन को मजबूत करें। इस जिम्मेदारी को पूर्ण करना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का दायित्व है।
विज्ञापन


इस दौरान डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा और जितेंद्र गोठवाल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और सदस्यता अभियान को प्रमुखता से लेने का आह्वान किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें