फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Wed, 23 Oct 2024 02:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर की कोतवाली और कुंडेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकेश प्रजापत निवासी करवर जिला बूंदी और मनराज मीणा निवासी चकरी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी अभियान के तहत कुंडेरा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए मनराज मीणा को 19.58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। इस मामले की जांच कोतवाली थानाधिकारी राजवीर सिंह को सौंप दी गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मनराज का पुलिस रिमांड लिया और उससे से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान मनराज ने बताया कि उसने अवैध मादक पदार्थ स्मैक करवर, जिला बूंदी के मुकेश प्रजापत से लाया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम करवर पहुंची और आरोपी मुकेश प्रजापत को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मुकेश प्रजापत ने मनराज को 15 ग्राम स्मैक बेचने की बात कबूल की। इस पर पुलिस ने आरोपी मुकेश प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, कोतवाली पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। गौरतलब है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें