फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: चौथ का बरवाड़ा में बोले सचिन- मोदी सरकार ने अग्निवीर लाकर किया युवाओं के साथ धोखा

Fri, 19 Apr 2024 05:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

प्रदेश की शेष बची 13 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। दूसरे चरण में होने वाले इन चुनावों को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनाव प्रचार की रफ्तार बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आज पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में सभा करने चौथ का बरवाड़ा पहुंचे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों के दूसरे चरण को लेकर दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने चुनाव प्रचार के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के चलते आज कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीणा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन


पायलट ने सभा में केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए बढ़ती हुई महंगाई तथा घटते हुए रोजगार के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही अग्निवीर योजना को खत्म कर दिया जाएगा तथा कांग्रेस के घोषणा पत्र को अमल में लाते हुए किसानों को एसपी की गारंटी, रोजगार की गारंटी सहित अन्य वादे भी पूरे किए जाएंगे। उन्होंने जनता से लोकसभा प्रत्याशी हरीश मीणा को भारी मतों से जीत दिलवाने की अपील की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें