फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur News: अंतरराज्यीय वाहन चोर दौसा से गिरफ्तार, चोरी की गई बोलेरो बरामद

Thu, 14 Dec 2023 08:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर जिले के पुलिस ने दौसा जिले से अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने चोर के कब्जे से एक बोलेरो वाहन भी बरामद किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर की मानटाउन थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर वाहन चोर रिंकू उर्फ प्रवीण उर्फ अभिनेष मीणा निवासी लालपुर थाना महुआ जिला दौसा को लालसोट रोड रिवाली तिराहा मंडावरी दौसा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक बोलेरो कार भी बरामद की है।

विज्ञापन


मानटाउन थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा के मुताबिक, एक दिसंबर 2023 को परिवादी गीताराम मीना ने मानटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 नवंबर 2023 की शाम मीना कॉलोनी स्थित घर के बाहर अपनी बोलेरो संख्या आरजे-25 यूए-2855 को खड़ा किया था। बोलेरो रात को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज में घटना में प्रयुक्त एक स्विफ्ट वीडीआई कार काम में लेना सामने आया। घटना के एस्कॉर्ट में प्रयोग ली गई कार स्विफ्ट वीडीआई में फर्जी नम्बर पाए गए। इस पर टोल नाकों से फुटेज प्राप्त कर तकनीकी टीम की मदद से प्रकरण में चोरी की गई बोलेरो कार व कार चोर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर है तथा घटना में शामिल अन्य साथियों व प्रयोग में लिए गए वाहन के संबंध में जांच की जा रही है। आरोपी की तफ्तीश पर उसी रात चौथ का बरवाड़ा इलाका थाना से एक बोलेरो चोरी करना कबूल किया गया है। 27 वर्षीय आरोपी के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में 35 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में मानटाउन थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा, सहायक उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद, हरीलाल, साइबर सेल के अजीत मोगा, हेड कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह, विजय और बुद्धिप्रकाश शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें