फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : कुरकुरे खरीदने जा रही बच्ची का पैर फिसला, पानी के गहरे गड्ढे में गिरने से हुई मौत

Tue, 19 Nov 2024 05:31 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

अपनी मां के साथ नानी के घर आई बच्ची की घर के पास रास्ते में बने पानी के गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बच्ची कुरकुरे लेने के लिए दुकान की तरफ जा रही थी कि पैर फिसलने के कारण गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के खंडार थाना क्षेत्र के डाबीच गांव की बैरवा बस्ती में अपनी मां के साथ नानी के घर मिलने आई एक चार वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। खंडार थाने के इंस्पेक्टर लालबहादुर सिंह मीणा के मुताबिक चार वर्षीय किट्टू पुत्री मनोज बैरवा निवासी बड़ौद अपनी मां के साथ अपने ननिहाल डाबिच बैरवा बस्ती आई हुई थी, जहां यह हादसा हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बच्ची खाने के लिए कुरकुरे लेने अपनी नानी के घर से दुकान जा रही थी, उसी रास्ते पर एक गहरा और बड़ा पानी का गड्ढा बना हुआ है, जिसमें काफी पानी जमा है, गांव का पानी भी बहकर उसी गड्ढे में एकत्रित होता है। बताया जा रहा है कि संभवत: दुकान पर जाते समय बच्ची का पैर फिसल गया और वह पानी के गहरे गड्ढे में गिर गई। बालिका के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने गांव सहित आसपास के इलाके में बालिका की तलाश की लेकिन बालिका का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। 

सूचना मिलने पर खंडार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने बालिका के पैरों के निशान के आधार पर बालिका की तलाश शुरू की । तभी पानी के गड्ढे की तरफ बालिका के पदचिन्ह मिले, जिसके बाद पुलिस ने जिला से गोताखोर टीम को बुलाकर सर्च अभियान चलाया तब जाकर बालिका का शव नजर आया। 
विज्ञापन


गोताखोर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बालिका के शव को गड्ढे के पानी से बाहर निकाला और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडार पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें