फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे का आरोपी पुलिस हिरासत में, दुर्घटना में हुई थी 6 लोगों की मौत

Wed, 15 May 2024 08:20 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

जिले के बौंली थाना क्षेत्र में बीती 5 मई को हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत के जिम्मेदार पिकअप के चालक, उसके मालिक और सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात रहे कि पिकअप चालक के लापरवाही भरे यू टर्न के कारण यह भीषण हादसा हुआ था।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर 5 मई को हुए सड़क हादसे में 6 जिंदगियों को मौत के आगोश तक पहुंचाने वाले आरोपी चालक, पिकअप मालिक और उसके सहयोगी को बौंली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि 5 मई को एक्सप्रेस-वे पर पिकअप की टक्कर से सीकर निवासी कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी और दो बालक घायल हुए थे। मामले में मृतक कैलाश चौधरी के भाई उम्मेदसिंह पुत्र हीरालाल जाट निवासी सीकर ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया था। 

पुलिस की स्पेशल टीमें हफ्तेभर से आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से बौंली थाना पुलिस ने लापरवाह चालक राजेश पुत्र हनुमान मीणा निवासी बड़ागांव, पिकअप मलिक इंदरराज पुत्र गिरिराज माली और उसके सहयोगी वीरसिंह पुत्र गिरिराज माली को गिरफ्तार किया है। दरअसल पिकअप अवैध बजरी परिवहन के व्यवसाय में संलिप्त थी और एक्सप्रेस वे पर बने हुए अस्थाई बजरी स्टॉक से बजरी भरने के लिए जा रही थी। 
विज्ञापन


पिकअप चालक इतना बेपरवाह था कि उसने पीछे आ रही गाड़ी को भी नहीं देखा और अचानक एक्सप्रेस वे पर ही यू टर्न ले लिया, जिससे पीछे से आ रही कार जिसमें पूरा परिवार सवाई माधोपुर के रणथंभौर दुर्ग स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शन के लिए जा रहा था, पिकअप से टकरा गई और हादसे में सीकर निवासी 6 लोगों की मौत हो गई और 2 बच्चे घायल हो गए, जिनका अभी भी जयपुर में उपचार चल रहा है।

पिकअप लेकर मौके से फरार हुए चालक समेत पिकअप के मालिक और उसके सहयोगी को बौंली थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें