फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: बकरी चरा रहे युवक पर टूट पड़ा टाईगर, ले ली जान, ग्रामीणों ने हमला कर उसके कब्जे से छुड़ाया शव

Sat, 02 Nov 2024 10:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क के पास उलियाना गांव में शनिवार को एक बाघ ने भरत लाल मीणा पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद टाइगर काफी समय तक शव के पास बैठा रहा, जिसे बाद में ग्रामीणों ने भगाया।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जमा हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से सटे उलियाना गांव निवासी भरत लाल मीणा पर शनिवार को टाइगर ने हमला कर दिया। इस हमले में भरतलाल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि उलियाना गांव के पास अपने खेत में भरत लाल मीणा बकरी चरा रहा था। तभी अचानक से टाइगर ने उसे पर हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि टाइगर काफी देर तक भरत लाल मीणा के शव के पास बैठा रहा। ग्रामीण सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और जैसे तैसे टाइगर को भगाया और ग्रामीणों ने शव को अपने कब्जे में लिया। 

घटना से वन विभाग के प्रति ग्रामीणों में जबरदस्त रोष व्याप्त है और ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सवाई माधोपुर श्यामपुरा मार्ग पर जाम भी लगा दिया है। वन विभाग के अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं। बड़े तादाद में ग्रामीण शव को लेकर सड़क के पास बैठे हुए हैं। वहीं, मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक परिवार में किसी को सरकारी नौकरी और समुचित आर्थिक मुआवजा नहीं दिया जाएगा तब तक सबको नहीं उठाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें