फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur: वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत, पुलिस और वन विभाग ने कब्जे में लिया शव

Mon, 15 Jan 2024 11:46 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

Sawai Madhopur Hindi News: सवाई माधोपुर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग ने पैंथर के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता हंसिका गुर्जर ने पैंथर के शव को कपड़े से ढका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के लालसोट-कोटा मेगा हाईवे स्थित दुब्बी बनास नदी के पास रविवार रात मुख्य सड़क पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक पैंथर की मौत हो गई। मुख्य सड़क पर पैंथर का शव पड़ा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान सड़क मार्ग से गुजर रही भरतपुर की भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हंसिका गुर्जर ने भीड़ को देख अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता हंसिका गुर्जर ने मृत पैंथर के शव को कपड़े से ढक दिया। फिर पुलिस और वन विभाग को पैंथर की मौत की सूचना दी। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिर पैंथर के शव को कब्जे में लिया। पुलिस और वन विभाग की टीम के मुताबिक, पैंथर के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें