प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर जनकल्याणकारी नीतियों और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए देश के सभी राज्यों में लोकसभा सीटों पर केंद्रीय और राज्यों नेताओं के प्रवास तय किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष और भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई हैं। जिसमें संभल, मोरादाबाद, मैनपुरी और अमरोहा सीटें शामिल हैं। सतीश पूनिया और जितेंद्र सिंह के जून में करीब 10 दिन उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। प्रत्येक लोकसभा सीट पर ये दोनों नेता 2 दिन का प्रवास करेंगे।
गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी दी थी जिम्मेदारी
इससे पहले केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनिया को गुजरात, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार व चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी दी थी।