फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सरिस्का टाइगर रिजर्व में पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को झटका, 400 रुपये बढ़ेगा खर्च, जानें क्यों

Sat, 28 Jan 2023 08:54 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के सरिस्का टाइगर रिजर्व प्रोजेक्ट में गाइड फीस और वाहन किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। बढ़ी हुई रेट 27 जनवरी से ही लागू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब जिप्सी का किराया रिजर्व कोर एरिया में 485 रुपए प्रति पर्यटक की बजाय 535 रुपए प्रति पर्यटक देना होगा। जबकि बफर जोन में 1000 रुपए प्रति जिप्सी की जगह 1300 रुपए प्रति जिप्सी किराया देना होगा। केंटर के किराए में भी प्रति पर्यटक बढ़ोतरी की गई है। आदेश में कहा गया है कि 27 जनवरी से ही नई दरें प्रभावी हो गई हैं।

विज्ञापन


कोर एरिया में ये हैं बढ़ी हुई रेट्स
सरिस्का टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में जिप्सी गाइड फीस 125 रुपए प्रति पर्यटक से बढ़ाकर 140 रुपए प्रति पर्यटक कर दी गई है। इसी तरह केंटर गाइड फीस 43 रुपए प्रति पर्यटक से बढ़ाकर 50 रुपए प्रति पर्यटक कर दी गई है। जिप्सी का किराया 485 रुपए प्रति पर्यटक से बढ़ाकर 535 रुपए प्रति पर्यटक, केंटर वाहन किराया 400 रुपए प्रति पर्यटक से बढ़ाकर 440 रुपए प्रति पर्यटक कर दिया गया है।

बफर जोन में गाइड फीस में 100 रुपए, जिप्सी किराए में 300 रुपए बढ़ोतरी
सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर एरिया बाला किला में जिप्सी गाइड फीस 200 रुपए प्रति वाहन से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति वाहन और जिप्सी वाहन किराया 1000 रुपए प्रति वाहन से बढ़ाकर 1300 रुपए प्रति वाहन कर दिया गया है।
विज्ञापन


शिकार की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो नेचर गाइड पर रोक
सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट के मुख्य वन संरक्षक और क्षेत्र निदेशक आरएन मीणा ने टाइगर एसटी-15 के गाय को किल किए संबंधित फोटो और वीडियो अनाधिकृत तौर पर सोशल मीडिया पर डालने पर नेचर गाइड श्याम सुंदर को सरिस्का टाइगर प्रोजेक्ट के पर्यटन नियमों की अवहेलना करने और एक ही जगह पर पर्यटक वाहन को करीब 1 घंटे तक खड़ा करके टाइगर को डिस्टर्ब करने का आरोप लगाते हुए आगामी आदेशों तक टाइगर प्रोजेक्ट सरिस्का में एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें