फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sardarshahar ByElection: सरदारशहर सीट पर वोटिंग जारी, सुबह 11 बजे तक 19.87 फीसदी मतदान

Mon, 05 Dec 2022 12:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में 2,89,843 मतदाता हैं और 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। आरएलपी ने उम्मीदवार उतारकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है।

 

विज्ञापन
सरदारशहर में वोटिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरदारशहर विधानसभा के सभी 295 बूथों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। वोटर शाम पांच बजे तक मतदान करेंगे। हालांकि, ठंड के वजह से यहां वोटिंग सुस्त दिखी। सुबह 11 बजे तक 19.87 प्रतिशत मतदान हुआ।

विज्ञापन

सरदार शहर सीट पर निरंतर कांग्रेस का कब्जा रहा है। उपचुनाव में कांग्रेस से भंवर लाल शर्मा के बेटे अनिल शर्मा अपने पिता की पारंपरिक सीट को बचाने के लिए मैदान में उतरे हैं। वहीं भाजपा भी लंबे इंतजार के बाद खाली हुई सीट पर अपना कब्जा जमाने के लिए अशोक पिंचा को मैदान में उतारा है। आरएलपी ने लालचंद मूंड को टिकट दिया गया है। तीनों ही उम्मीदवार बराबर की टक्कर में बताए जा रहे हैं। कांग्रेस-भाजपा के सभी बड़े नेता सरदार शहर में अपने-अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा दी। उधर, रालोपा के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी अपने उम्मीदवार के पीछे पूरी ताकत झोंक रखी थी।


सरदार शहर क्षेत्र में सबसे ज्यादा जाट मतदाता हैं। संयोग है कि इस वक्त कांग्रेस-भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जाट हैं, जबकि आरएलपी के संयोजक जाट हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया दोनों शेखावटी क्षेत्र के ही मूल निवासी हैं।

विज्ञापन

सरदारशहर भी शेखावटी में ही आता है। उधर बेनीवाल शेखावटी के पड़ोसी जिले नागौर से हैं। चूंकि जाट समुदाय बड़ा वोट बैंक है, तो जो इस समुदाय के सर्वाधिक वोट लेगा उसकी जीत की संभावना ज्यादा है। तीनों दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इससे पहले शेखावटी में दो उप चुनाव मंडावा और सुजानगढ़ में हुए थे, दोनों कांग्रेस ने जीते थे।


781 ने घर बैठे दिया वोट

जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि सरदारशहर उप चुनाव के लिए 797 दिव्यांग तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को पोस्टल बैलेट जारी किए गए थे। जिनमें से 781 लोगों ने घर बैठे मतदान किया। उन्होंने बताया कि सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र में कुल 295 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। विधानसभा में कुल 289843 मतदाता हैं, जिनमें 152766 पुरुष और 137077 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 498 सर्विस वोटर्स हैं, जिनमें से 488 पुरुष और 10 महिला मतदाता हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें