जिले के सराड़ा खंड अंतर्गत परसाद क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की, जिसमें कई क्लिनिक अनियमित पाए गए।
इस कार्रवाई में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश मंडावरिया, चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. महेंद्र डामोर, जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी कुलदीप सिंह यदुवंशी, परसाद थाना अधिकारी नरेश कुमार मीणा तथा नर्सिंग ऑफिसर फूलचंद मीणा शामिल रहे। टीम ने परसाद बस स्टैंड सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित क्लिनिकों की जांच की।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, तीसरी बार मिला ईमेल; परिसर कराया गया खाली
छापेमारी के दौरान सभी संदिग्ध क्लिनिक बंद पाए गए। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए टीम ने चार अवैध क्लिनिकों को सील कर दिया। जिन संस्थानों पर कार्रवाई की गई, उनमें न्यू मेवाड़ मेडिकल स्टोर (बस स्टैंड, परसाद), संजीवनी क्लिनिक, तनेश्वर मेडिकल तथा गुजरात क्लिनिक शामिल हैं।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बिना वैध पंजीकरण और आवश्यक अनुमति के संचालित हो रहे क्लिनिकों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। साथ ही स्पष्ट किया गया कि भविष्य में भी इस तरह के अवैध संचालन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे उपचार के लिए केवल पंजीकृत एवं अधिकृत चिकित्सीय संस्थानों का ही चयन करें, ताकि किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जोखिम से बचा जा सके।
प्रशासन की तरफ से छापेमारी कार्रवाई
प्रशासन की तरफ से छापेमारी कार्रवाई
प्रशासन की तरफ से छापेमारी कार्रवाई