फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले की इस कहानी ने उड़ाए पुलिस के होश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान से सामने आई है एक ऐसी कहानी जिसमें बदला है, जुनून है और नफरत भी है। ये कहानी जब पुलिस के सामने आई तो एक बारगी वो भी चकरा गई।
विज्ञापन


नफरत और बदले की आग में जलती एक लड़की ने अपने एक्स बॉस को फंसाने के लिए एक साजिश रची, एक जाल बुना लेकिन अंत में वो खुद ही उस जाल में फंस गई।

बॉस से लेना था बदला

राजस्थान पुलिस के होश फाख्ता कर देने वाली इस कहानी में सबसे अहम किरदार है पिंकी जांगिड़ का। पिंकी को लेना था अपने बॉस आरिफ खान से बदला जिसके लिए उसने साजिशों का ये ताना बाना रचा।

पहले उसने आरिफ को फेसबुक के जरिये बदनाम करने की साजिश रची लेकिन जब इससे उसका मन नहीं भरा तो उसने आरिफ को आतंकियों के साथ रिश्तों के मामले में फंसाना चाहा।

क्यों लेना चाहती थी बदला?

22 साल की पिंकी अब सलाखों के पीछे है लेकिन 2013 में वो आरिफ की फर्म में ही अकाउंटेंट की नौकरी करती थी। अक्तूबर 2013 में उस पर लगे थे गबन के इल्जाम।

उसके बॉस आरिफ खान ने पाया कि वो 80,000 रुपये की हेराफेरी में शामिल है जिसके तुरंत बाद उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।

इस घटना के बाद से ही पिंकी के दिल में आरिफ के प्रति नफरत थी और वो उससे बदला लेना चाहती थी। इसके लिए उसने जो कुछ किया वो हैरान कर देने वाला था।

पहले लिया फेसबुक का सहारा

पिंकी ने आरिफ और उसकी फर्म में काम करने वाली लड़कियों के फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए। इन अकाउंट्स से उसने अश्लील और उत्तेजक मैसेज और फोटो एक दूसरे को भेजे।

एडीजी इंटेलीजेंस यूआर साहू ने बताया कि पिंकी, आरिफ को लगातार फोन करती थी और वापस नौकरी पर रखने के लिए बोलती थी। आरिफ ने उसके कॉल रिकॉर्ड कर लिए और झोटवाडा पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।

इस बीच पुलिस चुनावों में व्यस्त थी और इस एफआईआर पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाई।

इसके बाद रची ये कहानी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि,"पहले पिंकी ने सोचा कि फेसबुक से उसका काम बन जाएगा लेकिन जब इससे उसे फायदा होता नहीं दिखा तो उसने दूसरे प्लान पर काम शुरू किया। और ये प्लान था आरिफ को किसी बेहद संगीन अपराध में फंसा देने का।"

TOI की खबर के मुताबिक 30 मई और दो जून को डीजीपी समेत 27 आईपीएस अधिकारियों को एसएमएस और मेल मिले जो आरिफ की आईडी से आए थे। इन मेल में कहा गया था कि इंडियन मुजाहिदीन के जो आतंकी गिरफ्तार किये गए हैं उनको छोड़ दिया जाए वरना राजस्थान को इसकी कीमत चुकानी होगी।
विज्ञापन

इस तरह आई पुलिस के हाथ

पुलिस के मुताबिक ये एक बेहद गंभीर मामला था, मैसेज भी कई बार भेजे गए थे। आरिफ को तुरंत तलब किया गया और उससे पूछताछ की गई। फिर आरिफ ने पुलिस को झोटवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराए गए अपने केस के बारे में जानकारी दी।

पुलिस को जांच में पता चला कि लड़की ने आरिफ के नाम से एक सिम कार्ड खरीदा और उसकी मेल आईडी भी हैक कर ली। इसी आईडी औऱ सिम की मदद से उसने आरिफ को फंसाने की कहानी रची।

मानक चौक पुलिस थाने में इस प्रकरण को दर्ज कराया गया और लड़की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें