कोरोना के कारण वुशु प्रतियोगिता लंबे समय बाद आयोजित हो रही है। रोहित काफी समय से तैयारी में जुटे थे। आगामी राष्ट्रीय और एशियन चैंपियनशिप खेलों के लिए जी जान से मेहनत कर रहे हैं। बता दें कि रोहित जांगिड़ भारतीय वुशु टीम के खिलाड़ी हैं। जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया था। पुलिसकर्मी रोहित ने तीन अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप खेली। जिसमें भारत बनाम पाकिस्तान एक यादगार मुकाबला था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाड़ी को बुरे तरीके से हराया था।
वसुंधरा राजे के हाथों सम्मान लेते रोहित
- फोटो : Amar Ujala Digital
पुरस्कार और उपलब्धियां
चार बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को वुशु पदक दे चुके हैं। 65 किग्रा भार वर्ग में रोहित ने वर्ल्ड रैंक में चौथा स्थान प्राप्त किया था। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उन्हें राइजिंग स्टार अवार्ड से सम्मानित कर चुकी हैं । राज्यपाल कलराज मिश्र के हाथों सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उन्हें श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिल चुका है। रोहित को वीर तेजा पुरस्कार मिल चुका है।
- 12वीं वुशु अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप हांगकांग - कांस्य पदक
- 9वीं वर्ड इंटरनेशनल चैंपियनशिप जॉर्जिया - कांस्य पदक
- अंतर्राष्ट्रीय वुशु कप नेपाल - कांस्य पदक
- उन्हें थाईलैंड फूकेट में छह महीने के लिए विश्व की सबसे बड़ी प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर मिला
- वह जानी-मानी पोषण कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं