फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे में जान: रोडवेज चालक ने जोखिम में डाली यात्रियों की जान, उफनती नदी के तेज बहाव में उतारी बस, देखें वीडियो

Mon, 10 Jul 2023 04:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के रोहट उपखंड में स्थित कुलथाना गांव में रोडवेज बस के चालक ने उफनाती नदी के तेज बहाव में बस उतार कर यात्रियों की जान जोखिम में डाल दी।
 
विज्ञापन
रोडवेज चालक ने तेज बहाव में उतारी बस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के रोहट उपखंड में स्थित कुलथाना गांव में सोमवार को रोडवेज बस चालक की लापरवाही का एक मामला सामने आया। चालक ने लापरवाही का परिचय देते हुए यात्रियों से भरी बस को उफनती नदी के तेज बहाव में उतार दिया। ये नजारा देख नदी किनारे खड़े ग्रामीण भी घबरा गए। साथ ही बस के अंदर यात्रियों में भी हड़कंप मच गया। गनीमत रही की बस पुलिया पार कर गई और अनहोनी होने से बच गई। 

विज्ञापन




पाली जिले में रविवार से बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते नदी नालों में भी पानी की आवक शुरू हो गई है। बहाव इतना तेज है कि पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा है। ऐसे में रोडवेज चालक ने बस में सवार यात्रियों की जान जोखिम में डालकर जबरदस्त लापरवाही का परिचय दिया। चालक ने बस को तेज बहाव में उतार दिया। पुल पर करीब एक फीट से ज्यादा पानी बह रहा था। ये नजारा देख नदी किनारे खड़े ग्रामीण भी घबरा गए। बस के सकुशल निकल जाने पर राहत की सांस ली।

गौरतलब है कि विपरजॉय तूफान के दौरान हुई अतिवृष्टि से यह पुलिया क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिसके चलते चालक की यह लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ सकती थी। नदी किनारे खड़े लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो में बस चालक की लापरवाही साफ देखी जा सकती है। 
विज्ञापन


सरपंच ने की अपील
वहीं, गांव से गुजर रही सूकड़ी नदी के तेज बहाव के चलते स्थानीय सरपंच रिंकी मेघवाल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस प्रकार से तेज बहते पानी में वाहन न उतारें और बच्चों को नदी से दूर रखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें