सड़क हादसे में कांस्टेबल की मौत
- फोटो : Social Media
सीकर में मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक कांस्टेबल की मौत हो गई। कांस्टेबल सीकर से सालासर बाइक पर जा रहे थे। हादसे के बाद कार छोड़कर चालक भाग गया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांस्टेबल गंगाधर चाहर (28) की मौत हो गई। हादसा सीकर के नेच्छावा गांव में हुआ। सामने से आ रही स्विफ्ट गाड़ी ने उनकी बाइक की टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नेच्छावा पुलिस ने कांस्टेबल का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। बुधवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं पुलिस ने कार जब्त कर लिया है।
मृतक कांस्टेबल के दोस्त अशोक ने बताया कि गंगाधर चाहर के पिता राम देवाराम भी पुलिस में थे। उनकी भी ऑन ड्यूटी में ही जान गई थी। गंगाधर उनकी जगह ही नौकरी लगा था। मृतक का एक तीन साल का बेटा है। उसने करीब एक महीने पहले ही सीकर के सदर थाने में ड्यूटी ज्वॉइन की। इससे पहले वह धोद थाने में तैनात थे।