फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत, खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे वापस

Wed, 27 Jan 2021 10:05 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान के टोंक जिले में सड़क हादसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। सदर थाना इलाके में देर रात तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर और जीप के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें मध्यप्रदेश के रहने वाले एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस सड़क हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए। हालांकि तीन साल की बच्ची को सुरक्षित बचा लिया गया है। घायलों के इलाज के लिए उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है। इस सड़क हादसे में मरने वाले लोगों में चार पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। यह परिवार खाटू श्याम जी के दर्शन करके लौट रहा था। 
 

ये हादसा नेशनल हाईवे 52 पर पक्का बंधा इलाके में हुआ। इसमें सवारी गाड़ी पुलिया की दीवार से टकराकर बुरी तरह से पिचक गई। इस गाड़ी में सवार लोग फंसे रह गए, जिसकी वजह से हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला गया। अस्पताल पहुंचने के बाद कुछ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें