फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Jalore: रफ्तार का कहर, अनियंत्रित कार ट्रक से जा भिड़ी, पांच की मौत

Tue, 28 Jun 2022 11:53 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा भिड़ी। हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम गहलोत ने भी दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
जालोर सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर जिले के आहोर उपखंड में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पांचों शवों को अपने कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आहोर से तखतगढ़ जाने वाले नेशनल हाईवे 325 पर एक कार तखतगढ़ से चरली आहोर आ रही थी। इस दौरान आहोर के सेदरिया प्याऊ के पास ग्रेनाइट ब्लॉक से भरा एक ट्रक खड़ा था। कार की स्पीड अधिक थी। इस कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। जिससे कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार इस हादसे में रामलाल पुत्र जेठाराम प्रजापत, मानाराम पुत्र शांतिलाल हीरागर, छगनलाल पुत्र जगदीश प्रजापत, कमलेश पुत्र चंपालाल प्रजापत, दिनेश पुत्र परशुराम प्रजापत की मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी के बाद एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


पीएम-सीएम ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान के जालोर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करें। सीएम गहलोत ने भी हादसे को लेकर संवेदना व्यक्त की है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें