फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बस और जीप की टक्कर, हादसे में एक बच्ची समेत नौ की मौत, 15 घायल

Tue, 11 Feb 2020 11:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के भीलवाड़ा-काेटा हाईवे पर साेमवार रात मांडलगढ़ में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में नौ लोगों के मौत की सूचना है जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बस ने जीप को सामने से टक्कर मार दी, जिससे जीप के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


मृतकों में पांच युवक, तीन महिलाएं और एक बच्ची शामिल है। भीलवाड़ा डिपो की रोडवेज बस साेमवार रात करीब नाै बजे कोटा से आ रही थी। जीप में सवार लाेग मध्यप्रदेश के मंदसाैर जिले के संधारा गांव के हैं। सभी लोग भीलवाड़ा में शादी में शामिल होकर गांव वापस जा रहे थे। 

 मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। साथ ही अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। गहलोत ने लिखा, 'मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में एक भयानक सड़क दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ जिसमें कई लोगों की जान चली गई। मेरे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। भगवान उन्हें इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दें। अधिकारियों को घायलों को बेहत इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।'

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें