फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident in Baran: बरातियों से भरी ट्रॉली को ट्रेलर ने मारी टक्कर, चार की मौत, 13 घायल 

Tue, 10 May 2022 06:19 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां में मंगलवार को सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायलों को कोटा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बारां में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां में नेशनल हाईवे 27 पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर ने ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। जिनका राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

बारां सदर थाने के एसएचओ ने बताया कि ट्रॉली सवार बराती बटावदा से शादी समारोह के बाद अंता के हनुवतखेड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की सुबह छह बजे हादसा हो गया। तेज गति से जा रहे ट्रेलर ने ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में हनुवतखेड़ा गांव के भूरीबाई (65), चंद्रकला (55), सुशीला (40) और रामकरण सेन (60) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 13 अन्य घायल हो गए।

ट्रेलर चालक गिरफ्तार
सूचना पर एसपी कल्याण मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के बारे में जानकारी ली। मृतकों में दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं 13 घायलों का बारां के अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने व्यक्त की संवेदना
मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक जताया है। सीएम ने लिखा कि शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करे और दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

 

वहीं खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां में हुए हादसे को हृदय विदारक हादसा बताया है। उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने डॉक्टरों को घायलों के समुचित इलाज के लिए निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें